दिल्ली में विदेश से आए नागरिकों से जांच के नाम पर लूटा 50 लाख का सोना, दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मस्कट और दुबई से आए लोग ये सोना लेकर आए थे. लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने ये सोना उनसे छीन लिया. जिसकी शिकायत पीड़ितों द्वारा पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. जांच के बाद दोनों आरोपी सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है (प्रतिकात्मक तस्वीर) दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है (प्रतिकात्मक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जांच के नाम पर 50 लाख रुपये के सोने के लूट मामले में दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल गिरफ्तार किए गए हैं. ये दोनों आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात थे. आरोप है कि इन्होंने मस्कट और दुबई से आए लोगों को रोका और जांच के नाम पर पूरा सोना छीन लिया. बताया जा रहा है कि विदेश से आए लोग सोना किसी दूसरे को देने के लिए लाए थे. पुलिस को शक है कि ये सोना तस्करी करके भारत लाया गया है. 

Advertisement

इन पुलिसकर्मियों ने ये सोना मस्कट और दुबई से आए अलग-अलग लोगों से लूटा है. पुलिस के मुताबिक मस्कट से आए राजस्थान निवासी ने 24 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने 20 दिसंबर की रात में उसे जंगल में ले जाकर 600 ग्राम सोना लूटा और उसके साथ मारपीट भी की. वहीं दुबई से लौटे तेलंगाना निवासी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि इसी दिन उससे दोनों पुलिसकर्मियों ने 400 ग्राम सोना लूटा.

तस्करी करे लाया गया सोना?

अब दिल्ली पुलिस इस मामले में तस्करी के एंगल पर भी जांच कर रही है. कारण दोनों शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि ये सोना उन्हें विदेश से लाकर भारत में किसी और को देने के लिए कहा गया था. माना जा रहा है कि दिल्ली में जिन लोगों को ये सोना दिया जाना था, वह तस्करी में शामिल हैं. फिलहाल पुलिस उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

Advertisement

एयरपोर्ट पर तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर

बता दें इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है. आए दिन तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है. हाल ही में 18 दिसंबर को एयरपोर्ट पर गिनी देश की महिला यात्री पकड़ी गई थी. सूचना मिलने पर कस्टम अधिकारियों ने महिला को रोका और उससे पूछताछ की. इस दौरान अफसरों को कुछ संदेह हुआ. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो पता चला कि उसके शरीर में कोकीन भरे 82 कैप्सूल हैं. इसके बाद मेडिकल प्रक्रिया के तहत डॉक्टरों की देखरेख में उसके शरीर से कैप्सूल निकाले गए. अधिकारियों का कहना है कि इन कैप्सूलों की कीमत 15.36 करोड़ रुपए है. महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »