छत्तीसगढ़: सस्ते फ्लैट के नाम पर 50 करोड़ की ठगी, 4 डायरेक्टर गिरफ्तार

गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के 27 ससे अधिक जिलों में अधिराज बिल्डर्स के नाम से कंपनी के दफ्तर खोलकर सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ली.

Advertisement
सस्ता फ्लैट दिखाने के नाम पर 50 करोड़ की ठगी सस्ता फ्लैट दिखाने के नाम पर 50 करोड़ की ठगी

सुनील नामदेव / आशुतोष कुमार मौर्य

  • रायपुर,
  • 06 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

छत्तीसगढ़ में सस्ते दर पर फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से 50 करोड़ रुपये ठग चुकी एक कंपनी के 4 डायरेक्टर्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी कब, कहां और कैसे की गई. पुलिस ने अभी इतना ही बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने हालांकि आरोपियों की पहचान जरूर उजागर कर दी है. पुलिस ने बताया कि अधिराज बिल्डर्स एंड डेवलपर्स नाम की कंपनी के जरिए करोड़ों की ठगी करने के आरोप में संतोष श्रीवास्तव, संदीप बदोरकर, जीतेंद्र भाटिया और ज्योति भाटिया को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ रायपुर, रायगढ़ और कोरबा जिलों में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के 27 ससे अधिक जिलों में अधिराज बिल्डर्स के नाम से कंपनी के दफ्तर खोलकर सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूट ली.

यह कंपनी लोगों को और डूप्लेक्स दिलाने का लालच दिखाती थी. कम कीमत पर अपना मकान खरीदने के लालच में करीब 200 निवेशकों ने चेक के जरिए 10 करोड़ रुपये इस कंपनी में जमा करवाए थे, जबकि 40 करोड़ की रकम कंपनी को नकद में मिली.

Advertisement

ठगी का शिकार हुए लोगों का आरोप है कि करीब चार साल तक कारोबार करने के बाद इस कंपनी के दफ्तर एक के बाद एक बंद होने लगे और डायरेक्टर भी गायब हो गए. पुलिस के मुताबिक, 2012 में इस कंपनी ने राज्य के कई जिलों में अपनी पैठ जमा ली थी.

लोगों को शहर के आउटर इलाको में जमीनों के नक़्शे दिखाए गए, आलिशान होटलों में बुकिंग स्किम के जरिए लोगों को महंगा भोजन कराया गया. इससे कंपनी के प्रति लोगों का विश्वास जम गया और उन्होंने जमकर निवेश किया.

देखते ही देखते इस कंपनी का कारोबार 50 करोड़ का भी आकड़ा पार कर गया. इस कंपनी ने बिलासपुर में अच्छा ख़ासा कारोबार किया था. लेकिन रकम इकठ्ठा कर अचानक इसके हो गए. इससे निवेशकों में खलबली मच गई. फिर एक के बाद एक तमाम जिलों में कंपनी के दफ्तरों में ताला लटक गया. जिसके बाद ठगी का शिकार हुए लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करानी शुरू की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »