गुरुग्राम: सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी ने छात्र को बंधक बनाकर किया कुकर्म

परिवारवालों के मुताबिक, सोसाइटी की सिक्योरिटी में काम करने वाले एक बाउंसर ने इस कुकर्म को अंजाम दिया है. आरोपी बाउंसर का नाम अमित बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 35 वर्ष है. जो घटना के बाद से ही फरार है.

Advertisement
गुरुग्राम में छात्र के साथ कुकर्म गुरुग्राम में छात्र के साथ कुकर्म

तनसीम हैदर

  • गुरुग्राम,
  • 12 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST

  • पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-56 की एक सोसाइटी का है
  • बाउंसर ने किशोर का अपहरण किया, बंधक बनाकर कुकर्म

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां आठवीं क्लास के एक छात्र को पहले बंधक बनाया गया और फिर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया. यह पूरा मामला गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर-56 की एक सोसाइटी का है, जिसे शुक्रवार की रात को अंजाम दिया गया.

Advertisement

परिवारवालों के मुताबिक, सोसाइटी की सिक्योरिटी में काम करने वाले एक बाउंसर ने इस कुकर्म को अंजाम दिया है. आरोपी बाउंसर का नाम अमित बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है.

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बाउंसर ने एक योजना के तहत पहले किशोर का अपहरण किया. फिर उसे अपने फ्लैट में बंधक बनाया और फिर उसके साथ कुकर्म को अंजाम दिया. हालांकि, बाद में किशोर किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा. जिसके बाद उसने परिवारवालों को इस बात की जानकारी दी.

आरोपी बाउंसर फरार, छानबीन जारी

परिजनों ने बाद में पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इस अपराध की जानकारी दी. इस घटना के बाद से ही 35 वर्षीय बाउंसर अमित फरार है. उसकी छानबीन की जा रही है.

पिता की शिकायत पर, सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी बाउंसर अमित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार के मुताबिक, पुलिस की दो टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है. 

Advertisement

सोसाइटी में खाना खाकर घूम रहा था छात्र

पुलिस की माने तो वारदात शुक्रवार रात की है, जब 8वीं क्लास का छात्र सोसाइटी में ही खाना खाकर घूम रहा था, तभी पहले से घात लगाए बाउंसर ने उस 13 साल के मासूम को लिफ्ट में जबरन खींचता हुआ अपने फ्लैट में ले गया. जहां ले जाकर उसके साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया.

बता दें कि अमित नाम के बाउंसर को सोसाइटी के लोगों की सुरक्षा के लिए रखा गया था. पुलिस की माने तो परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और  धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

वहीं, आरोपी अमित सेक्टर- 56 के ही नजदीक किसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस यह भी जानने की कोशिश में है कि सोसाइटी ने उसे रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन करवाया था या नहीं, कहीं उसका पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है. बहरहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »