दिल्ली: बारिश के जमा पानी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

बारिश के जमा पानी में 12 साल का मासूम खेलते खेलते गहराई में डूब गया जिस से उसकी मौत हो गई. कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली की दिल्ली के दक्षिण पश्चिम बृजवासन इलाके में एक बच्चा एक ऐसे गड्ढे में जमा पानी में डूब गया है, जिसमें बारिश का पानी जमा हुआ था. खेलते खेलते 12 साल का मासूम ज्यादा गहरे पानी में चला गया जिस से ये हादसा हुआ.

Advertisement
यहीं हुआ हादसा यहीं हुआ हादसा

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 10 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:22 PM IST
  • बारिश का पानी जमा हुआ था
  • दक्षिण पश्चिम दिल्ली की घटना

बारिश के जमा पानी में 12 साल का मासूम खेलते खेलते गहराई में डूब गया जिस से उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक 9 अगस्त को पुलिस को 10:28 पर सुबह के वक्त कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन को जानकारी मिली की दिल्ली के दक्षिण पश्चिम बृजवासन इलाके में एक बच्चा एक ऐसे गड्ढे में जमा पानी में डूब गया है, जिसमें बारिश का पानी जमा हुआ था.

Advertisement

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हेड कांस्टेबल अनिल लम्बा ने गड्ढे में छलांग लगा दी, बच्चे को पानी से निकाल कर बृजवासन इलाके में मौजूद इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक बारिश के जमा पानी में 10 से 12 साल के 6-7 बच्चे खेल रहे थे इसी दौरान खेलते खेलते 12 साल का मासूम ज्यादा गहरे पानी में चला गया जिस से ये हादसा हुआ.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »