FB-Youtube से जिहाद के नाम पर युवाओं को भड़का रहा था शख्स, देवबंद से ATS ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एटीएस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिस पर लश्कर से मॉड्यूल से संबंध रखने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को देवबंद से पकड़ा है.

Advertisement
लश्कर मॉड्यूल का हुआ खुलासा लश्कर मॉड्यूल का हुआ खुलासा

संतोष शर्मा

  • सहारनपुर,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:04 PM IST
  • लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का पर्दाफाश
  • सहारनपुर में यूपी एटीएस ने युवक को किया गिरफ्तार

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल से संबंध रखने वाले एक शख्स को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम इनामुल हक उर्फ इनाम इम्तियाज है. यूपी एटीएस ने सहारनपुर के देवबंद से इनामुल हक को पकड़ा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इनामुल हक लंबे समय से फेसबुक और यूट्यूब के जरिए जिहाद के नाम पर युवाओं को बहका रहा था. जानकारी के मुताबिक, इनामुल हक लश्कर-ए-तैयबा के कई आतंकियों के सीधे संपर्क में था. खबरों के मुताबिक इनामुल हकर हथियारों की ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश में भी जुटा हुआ था.

Advertisement

जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान समेत कई देशों में चल रहे जिहादी ग्रुप से आरोपी इनामुल हक जुड़ा हुआ था. इनामुल हक के साथ हॉस्टल में रहने वाले दो अन्य युवकों से एटीएस की टीम ने पूछताछ की है. दोनों युवकों को पूछताछ के बाद नोटिस देकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »