लखनऊ: 'थाने आओ नहीं तो खाल उधेड़ घर पर चलवा दूंगा JCB', वायरल हुआ दारोगा का ऑडियो

इस वायरल ऑडियो में दारोगा कहते सुने जा रहे हैं कि खाल उधेड़ कर मकान पर जेसीबी चलवा दूंगा. वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है.

Advertisement
कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश (प्रतीकात्मक तस्वीर) कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 19 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • पुलिस कमिश्नर ने दिए मामले की जांच के आदेश
  • आरोपी दारोगा को कमिश्नर ने किया लाइन हाजिर

यूपी की राजधानी लखनऊ में कथित रूप से एक दारोगा की ओर से एक बिल्डर को धमकी दिए जाने का ऑडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल ऑडियो में दारोगा कहते सुने जा रहे हैं कि खाल उधेड़ कर मकान पर जेसीबी चलवा दूंगा. वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है. मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक थाना आशियाना सुरेंद्रनगर की रहने वाली प्रियंका यादव ने एक बिल्डर बीएम तिवारी के खिलाफ फ्लैट देने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने का केस दर्ज कराया था. शिकायत के मुताबिक आठ लाख रुपये की यह रकम प्रियंका ने बीएम तिवारी की कंपनी ऑल आज इन्फ्रावेंचर एलपी के नाम चेक से भुगतान किया था. केस दर्ज करने के बाद दारोगा सदरुद्दीन खान इसकी विवेचना कर रहे थे.

दारोगा सदरूद्दीन ने विवेचना के लिए बिल्डर को बुलाया भी था. हालांकि, इसी बीच दारोगा और बिल्डर का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें दारोगा सदरुद्दीन खान को बिल्डर से कहते सुना जा रहा है कि घर पर जेसीबी चलवा देंगे. कथित रूप से दारोगा और बिल्डर का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इसका संज्ञान लेते हुए सदरुद्दीन खान को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

Advertisement

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इस संबंध में कहा कि बीएम तिवारी के खिलाफ कई थानों में ठगी के मुकदमे दर्ज हैं. तिवारी ने महिला को भी प्लाट देने का झांसा दिया था. उन्होंने कहा कि इस मामले में दारोगा को कोर्ट ने तलब किया था और कहा था कि विवेचना पूरी कर जल्दी से चार्ज शीट लगाएं. उन्होंने कहा कि इसलिए दारोगा ने बिल्डर को बुलाया था. वह आ नहीं रहा था. इसी दौरान ऑडियो भी वायरल हुआ. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दारोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »