राजस्थानः जिसे दादा कहती थी नाबालिग उसी ने किया रेप, बुजुर्ग फरार

एक 14 साल की किशोरी पड़ोस में ही रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग को दादा बोलती थी. किशोरी उस बुजुर्ग के पोते-पोतियों के साथ खेलती थी. वह पीड़िता के पिता के साथ अक्सर उसके घर भी आता था.

Advertisement
रेप का आरोपी फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर) रेप का आरोपी फरार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 26 जून 2021,
  • अपडेटेड 5:53 AM IST
  • 14 साल की किशोरी के पड़ोस में रहता है बुजुर्ग
  • अकेले पाकर किया रेप, जोधपुर के गांव की घटना

इस दौर में संवेदनाएं शून्य होती जा रही हैं और रिश्ते तार-तार. राजस्थान के जोधपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली ऐसी ही एक घटना सामने आई है. जोधपुर में एक बुजुर्ग पर 14 साल की नाबालिग से रेप का आरोप लगा है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा चुका है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना राजस्थान के जोधपुर के ओसियां थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जाता है कि एक 14 साल की किशोरी पड़ोस में ही रहने वाले 68 साल के बुजुर्ग को दादा बोलती थी. किशोरी उस बुजुर्ग के पोते-पोतियों के साथ खेलती थी. वह पीड़िता के पिता के साथ अक्सर उसके घर भी आता था. पीड़िता की मां नहीं है ऐसे में वह घर पर अकेले ही रहती थी.

पीड़िता के मुताबिक उसके पिता चौकीदार की नौकरी करते हैं. घटना के दिन पिता अपनी ड्यूटी पर गए थे. पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में अकेले पाकर बुजुर्ग पीछे से आया और उसके साथ रेप किया. पीड़िता का आरोप है कि बुजुर्ग ने उसके साथ रेप के बाद यह धमकी भी दी कि किसी को बताया तो गला घोंट देंगे. इस घटना के कई दिन बाद पीड़िता ने अपने पिता को आपबीती बताई.

Advertisement

इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस आरोपी बुजुर्ग की तलाश कर रही है. वह फरार बताया जाता है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »