ओडिशा के BJD सांसद के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, भोपाल में केस दर्ज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने बीजेडी सांसद महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. महताब की बहू ने तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

Advertisement
बीजेडी सांसद की बहू ने दी शिकायत बीजेडी सांसद की बहू ने दी शिकायत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST
  • भोपाल के महिला थाने में दर्ज हुआ मामला
  • पुलिस या कोर्ट से नहीं मिला नोटिस- सांसद

ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता और सांसद भर्तृहरि महताब के खिलाफ मध्य प्रदेश में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस ने बीजेडी सांसद महताब, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. महताब की बहू ने तीनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

Advertisement

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महताब की बहू ने मंगलवार को भोपाल के महिला थाने पहुंचकर महताब, उनकी पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस के मुताबिक महताब की बहू ने आरोप लगाया है कि शादी में घरवालों ने बहुत पैसे खर्च किए. बड़ी रकम खर्च किए जाने के बावजूद ससुराल के लोग दहेज के लिए तंग करने लगे.

बहू की शिकायत पर पुलिस ने सांसद, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, महताब ने दहेज उत्पीड़न के आरोप खारिज करते हुए कहा है कि उनके बेटे और बहू शादी के बाद महज पांच से छह दिन ही साथ रहे थे. उन्होंने कहा कि अब तक इस संबंध में पुलिस या कोर्ट की ओर से कोई नोटिस नहीं मिली है.

Advertisement

ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी से छह बार के सांसद महताब ने कहा कि मेरे परिवार पर किस तरह के आरोप लगाए गए हैं, मुझे नहीं पता. इस संबंध में हमें मीडिया के जरिए जानकारी मिली. उन्होंने दावा किया कि 2018 में सुलह के प्रयास विफल रहे थे जिसके बाद अलगाव के लिए मामला दर्ज करा दिया गया था जो पटियाला हाउस कोर्ट में लंबित है. दहेज उत्पीड़न के आरोप पर बीजेडी सांसद ने कहा कि शादी के पांच साल बाद नहीं, इस तरह की शिकायतें पीड़ित को तुरंत दर्ज करा देनी चाहिए.

महताब ने कहा कि अभी इसकी जांच चल रही है. इसे लेकर कुछ नहीं कहना. मेरा जीवन खुली किताब की तरह है. उन्होंने कहा कि ये विवाद शुद्ध रूप से शादी से संबंधित और दो लोगों के बीच का है. पॉलिटिकल कॉन्स्पिरेसी से संबंधित सवाल पर वरिष्ठ सांसद ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी बेटे-बहू के बीच विवाद की जानकारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »