मुंबईः नौकरी जाने से खफा पूर्व सहकर्मी ने की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अधेड़ सिक्योरिटी गार्ड को सबक सिखाना चाहता था. आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गार्ड पर हमले की योजना बनाई थी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई) प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 31 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST
  • हथौड़े से वार कर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या
  • नौकरी से निकाले जाने के बाद हुई थी रंजिश
  • पुलिस ने पूर्व सहकर्मी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में 50 साल के एक शख्स की हथौड़े से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था. उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पूर्व सहकर्मी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. हत्या की यह सनसनीखेज वारदात मुंबई के वर्ली इलाके की है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक एक 50 साल का अधेड़ मुंबई के वर्ली इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था. शनिवार को साइट पर ही कथित रूप से उसके पूर्व सहकर्मी ने हथौड़े से उसपर हमला कर दिया. आरोप है कि हथौड़े से पीट-पीटकर उसके पूर्व सहकर्मी ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और तफ्तीश शुरू कर दी.

देखें: आजतक LIVE TV

शनिवार तड़के हुई इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने तफ्तीश के दौरान मिले सूबत के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने अधेड़ सिक्योरिटी गार्ड की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि मृतक गार्ड ने एक विवाद के बाद उसे नौकरी से निकलवा दिया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ने बताया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अधेड़ सिक्योरिटी गार्ड को सबक सिखाना चाहता था. आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गार्ड पर हमले की योजना बनाई. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया है कि उन्होंने मृतक पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कहा है कि अधेड़ सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के बाद भी उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि पुलिस पकड़ लेगी. पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »