30 लाख की मांग, संपत्ति में हिस्सा और झूठे मुकदमें... पत्नी से तंग आकर पति ने लगाई फांसी, मां ने दर्ज कराई FIR

मृतक की मां ने बेटे की पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. जिसके बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उस शख्स की मौत उत्पीड़न के कारण हुई है या दंपति के बीच पारिवारिक विवाद के कारण.

Advertisement
पत्नी से तंग आकर पीड़ित पति ने घर में फांसी लगा ली पत्नी से तंग आकर पीड़ित पति ने घर में फांसी लगा ली

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 19 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. उस शख्स की लाश उसके घर से बरामद की गई. पुलिस ने एक तहरीर के आधार पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हैदराबाद पुलिस ने पीटीआई को बताया कि मृतक की मां ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी बहू पर उसके बेटे को नियमित रूप से परेशान करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उनके बेटे ने यह कदम उठाया.

Advertisement

जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वो शख्स सोमवार को अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ पाया गया. उन्होंने कहा कि कमरे में तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

मृतक की मां ने बेटे की पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. जिसके बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि उस शख्स की मौत उत्पीड़न के कारण हुई है या दंपति के बीच पारिवारिक विवाद के कारण.

इस कपल की शादी 2020 में हुई थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने पहले भी अपने पति के खिलाफ उसे परेशान करने के लिए कई पुलिस शिकायतें दर्ज कराई थीं और उन्हें परामर्श दिया गया था.

पुलिस ने बताया कि पहले भी आरोप लगे थे कि आरोपी महिला ने 30 लाख रुपए और उसकी संपत्ति में हिस्सा भी मांगा था, लेकिन इसकी पुष्टि होनी बाकी है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »