मैरिज एनिवर्सरी पर किराएदार महिला ने देख लिए थे मकान मालकिन के गहने, फिर गन पॉइंट पर डाली डकैती

यूपी के गाजियाबाद के नेहरू नगर में हुई लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना की मुख्य सूत्रधार महिला ज्योति और उसके भाई सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं.

Advertisement
Ghaziabad लूट केस में गिरफ्तार आरोपी.  Ghaziabad लूट केस में गिरफ्तार आरोपी.

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद,
  • 06 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखे लूट के जेवर
  • किराएदार रही महिला निकली मास्टरमाइंड
  • बंदूक की नोंक पर डाली थी डकैती

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में 22 फरवरी को एक बिल्डर के घर पर हुई लूट के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया. कुरियर देने के बहाने बिल्डर की बहू और उसकी बच्ची को बंदूक की नोंक पर घर के अंदर बंधक बना इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

Advertisement

गाजियाबाद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसार, सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में रहने वाले एक बिल्डर गुलाब सिंह के घर आरोपी कुरियर देने के बहाने घर में घुसे थे. लूट की इस वारदात को रवि दत्त, विशाल, ज्योति उर्फ सुश्रिता ने अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी महिला ज्योति, पीड़ित बिल्डर गुलाब सिंह के घर पर पहले किराए पर रही थी और ज्योति ने ही बिल्डर के घर में हुए प्रोग्राम के दौरान घर में रखी ज्वैलरी देख इस लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई. इसके लिए महिला ने अपने भाई को शामिल किया और बीती 22 फरवरी को पूरी प्लानिंग कर लूट को अंजाम दिया था. 

इस घटना में पीड़ित परिवार की 6 माह की बच्ची को गन पॉइंट पर भी लिया गया था. गिरफ्तार आरोपियों में से रविदत्त और शुचिता उर्फ ज्योति बहन-भाई हैं. तीनों आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं. इस पूरे घटनाक्रम में अभी 3 लोग फरार बताए जा रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है.

Advertisement

आरोपियों  से 29 हजार नगद, दो तमंचे भी बरामद किए गए हैं. साथ ही आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने लूटी गई ज्वेलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था, जिसके लिए पुलिस ने मुथूट फाइनेंस से संपर्क किया है, जल्द ही उस ज्वैलरी को वादी परिवार को वापस लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »