दिल्ली हिंसाः पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का मामला, 3 पुलिसवालों पर SIT को शक

फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसवाले कुछ लड़कों की पिटाई कर रहे हैं और उनसे राष्ट्रगान गाने को कह रहे हैं. इन्हीं लड़कों में से एक फैजान की तीन दिन के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

Advertisement
क्राइम ब्रांच की SIT इस मामले की जांच कर रही है क्राइम ब्रांच की SIT इस मामले की जांच कर रही है

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST
  • फरवरी 2020 में वायरल हुआ था पिटाई का वीडियो
  • मामले की जांच कर रही है क्राइम ब्रांच की SIT

दिल्ली दंगे में पुलिस की पिटाई के बाद युवक की मौत का मामला अब नतीजे के करीब पहुंच गया है. मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की एसआइटी ने पाया कि वायरल वीडियो में पुलिसवाले कुछ लड़कों की पिटाई कर रहे थे और साथ में उन्हें  राष्ट्रगान गाने के लिए भी कह रहे थे. 
 
दरअसल, फरवरी 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिसवाले कुछ लड़कों की पिटाई कर रहे हैं और उनसे राष्ट्रगान गाने को कह रहे हैं. इन्हीं लड़कों में से एक फैजान की तीन दिन के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले जांच शुरू की और करीब 17 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी.

Advertisement

हालांकि पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने 3 पुलिसकर्मियों की पहचान की है, जिनपर मारपीट करने का अंदेशा है. इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी नजर आती है. मृतक फैजान की मां उत्तर पूर्वी दिल्ली के कर्दमपुरी में रहती हैं. उनकी आंखें फ़ैजान का नाम सुनते ही नम हो जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें--

पूरी कहानी बताते हुए फैजान की मां किस्मत ने बताया कि 17 महीने में कभी पुलिस ने उनसे सम्पर्क नहीं किया. एक बार पैसे देने के लिए एकाउंट नंबर मांगने आये थे, पर उन्होंने एकाउंट नंबर नहीं दिया था. आज भी फैजान की मां को सब कुछ याद है. उनका कहना है कि वो कुछ महिलाओं के साथ सड़क पर थीं, तभी शोर मचा और वो घर आ गई. उन्हें देखने उनका बेटा दूसरी गली की सड़क पर चला गया था.

Advertisement

इस पूरे मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस की जांच लगातार जारी है. सूत्रों की मानें तो इस मामले में उस इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई है. ड्यूटी चार्ट से भी पहचान की कोशिश की गई है. सीसीटीवी फुटेज की जांच भी हुई. फिर दिल्ली पुलिस के आर्म्ड फ़ोर्स के एक जवान से एसआइटी ने पूछताछ की और इसके बाद  2 और पुलिसवालों की पहचान हुई है.

सारी कवायद के बाद क्राइम ब्रांच की एसआइटी ने तीन आरोपी पुलिसवालों की पहचान की है, जिन पर मारपीट करने का अंदेशा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले एसआइटी सुराग की तलाश में है. सूत्र ये भी बता रहे हैं कि जरूरत पड़ने पर पुलिसवालों के लाई डिटेक्शन टेस्ट भी किये जा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »