जालिम आफताब: श्रद्धा की हत्या...शव के टुकड़े फ्रिज में और फ्लैट में बुला ली दूसरी गर्लफ्रेंड

श्रद्धा हत्याकांड में आफताब को लेकर कई खुलासे हुए हैं. अब पुलिस चार्जशीट से पता चलता है कि श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ने एक दूसरी गर्लफ्रेंड भी पटाई थी. वो दूसरी लड़की उस फ्लैट में भी आई थी जहां श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे.

Advertisement
श्रद्धा हत्याकांड श्रद्धा हत्याकांड

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

श्रद्धा हत्याकांड में आफताब की कई करतूतें सामने आ रही हैं. उसने सिर्फ श्रद्धा के साथ बेरहमी नहीं की थी, बल्कि एक दूसरी लड़की को भी धोखा दिया और उसे भी लगातार अंधेरे में रखने का काम किया. ये दावा दिल्ली पुलिस की तरफ से किया गया है. बताया गया है कि श्रद्धा को मारने के बाद आफताब ने एक दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली थी और वो उसे भी उसी फ्लैट में लाता था जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े पहले से पड़े थे.

Advertisement

आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड

श्रद्धा हत्याकांड की चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि 18 मई को श्रद्धा की हत्या करने के बाद 24 मई को आफताब  bumble app के जरिए दूसरी लड़की से कांटेक्ट में आया था. जल्द ही दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई. वो लड़की पहली बार अफताब के छतरपुर फ्लैट में 25 जून को आई थी. हैरानी की बात ये रही कि जब वो लड़की फ्लैट में आई थी, श्रद्धा की लाश के टुकड़े फ्लैट में ही थे. 25 जून के बाद वो लड़की अफताब के फ्लैट में लगातार आती थी. यहां तक कि उस लड़की ने कई रातें उस फ्लैट में अफताब के साथ बिताई थीं.

शव को करता रहा अंदर-बाहर

अफताब ने पुलिस को बताया कि जब लड़की फ्लैट में आती, वो फ्रिज से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े निकाल कर किचन के निचले कैबिनेट में रख देता था और फ्रिज को पूरी तरह साफ कर देता. जब वो लड़की फ्लैट से चली जाती तो दोबारा श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किचन से निकाल कर फ्रिज में रख देता था और इस तरह उस लड़की को फ्लैट के अंदर रखे लाश के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगती थी. हैरानी की बात ये रही कि आफताब ने श्रद्धा की चांदी वाली अंगूठी भी उस दूसरी गर्लफ्रेंड को तोहफे में दे दी थी. आफताब ने श्रद्धा के हाथ से ही वो अंगूठी निकाल उस दूसरी लड़की को दी थी. ये अलग बात रही जांच कर रही पुलिस ने उस दूसरी गर्लफ्रेंड से पूछताछ भी की और उस अंगूठी को भी अपने कब्जे में ले लिया.

Advertisement

श्रद्धा का चेहरा बिगाड़ने की कोशिश

अब ये सब कुछ तो आफताब ने किया ही, बड़ी ही चालाकी से उसने खुद को बचाने की भी पूरी तैयारी रखी. आजतक के हाथ लगी चार्जशीट की कॉपी में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का पूरा कबूलनामा मौजूद है. जिसके मुताबिक आफताब ने श्रद्धा का कत्ल करने के तीन-चार महीने बाद उसके चेहरे और सिर के बालों को ब्लो टॉर्च से जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी. ताकि उसकी पहचान किसी हाल में ना हो सके. चार्जशीट की मानें तो इसके बाद आफताब श्रद्धा के सिर, धड़ और दूसरे बचे हुए लाश के टुकड़ों को छतरपुर के जंगल में फेंक आया था. चार्जशीट में आफताब के हवाले से बताया गया है कि कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद श्रद्धा का इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट उसके मोबाइल फोन में लॉग इन था. उसने अपने कबूलनामे में आगे बताया कि उसने श्रद्धा बनकर उसके दोस्त लक्ष्मण नाडर के मैसेज का इंस्टाग्राम पर ही रिप्लाई किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »