दिल्ली: 3 जगह मूर्तियां तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने से था अपसेट

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश की पहचान कर उसे पकड़ लिया है.

Advertisement
बारिश ना होने से अपसेट था आरोपी महेश बारिश ना होने से अपसेट था आरोपी महेश

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:07 PM IST
  • सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
  • सिरफिरे ने तोड़े गमले, पौधों को भी पहुंचाया नुकसान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है. चढ़ते पारे के कारण कुछ बारिश हो नहीं रही और एक सिरफिरे ने बारिश न होने के लिए हुनुमानजी को जिम्मेदार ठहरा दिया. तपती गर्मी और बारिश न होने के कारण हनुमानजी से खफा शख्स ने कुल्हाड़ी उठाई और उनके मंदिर पहुंच गया. सिरफिरे ने हनुमानजी के साथ ही मंदिर में स्थापित दो अन्य मूर्तियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं.

Advertisement

यह अजीबोगरीब घटना दिल्ली के द्वारका इलाके के ककरौला गांव की है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो हनुमानजी के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त थी. यह खबर आसपास के इलाकों तक फैल गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आश्वासन दिया.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेश की पहचान कर उसे पकड़ लिया. इस संबंध में द्वारका के डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में महेश भगवा रंग के कपड़े पहने हुआ था. वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मंदिर पहुंचा था. डीसीपी के मुताबिक उसने न सिर्फ तीन जगह मूर्ति क्षतिग्रस्त की, बल्कि मंदिर में लगे गमले और पौधों को भी नुकसान पहुंचाया.

Advertisement

डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महेश ने बताया कि काफी समय से बारिश नहीं हो रही थी. इस वजह से वह भगवान से नाराज था. महेश ने पुलिस से कहा कि इसका गुस्सा उसने मूर्तियों पर निकाला. महेश की उम्र 45 साल बताई जा रही है. वह ककरौला गांव में ही रहता है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement