बेंगलुरु पुलिस पर हिरासत में लेकर युवक को urine पिलाने और दाढ़ी काटने का आरोप

पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट गई गई. उसे करीब तीन घंटे तक प्रताड़ित किया गया. पीड़ित के मुताबिक जब उसने पानी मांगा तो बोतल में यूरिन भरकर पिलाया गया.

Advertisement
 सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 06 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST
  • पीड़ित ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
  • शिकायत के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए

बेंगलुरु पुलिस पर एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लेकर यूरिन पिलाने और उसकी दाढ़ी काटने का आरोप है. मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं. यह घटना बेंगलुरु ब्यातरयानपुरा थाना का बताया जा रहा है. पीड़ित का आरोप है कि उसके धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना एक दिसंबर की बताई जा रही है. दरअसल, मुस्लिम समुदाय के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो रहा था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए उनमें से एक युवक को हिरासत में ले लिया. 

Advertisement

पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट गई गई. उसे करीब तीन घंटे तक प्रताड़ित किया गया. पीड़ित के मुताबिक जब उसने पानी मांगा तो बोतल में यूरिन भरकर पिलाया गया. इतना ही नहीं, उसकी दाढ़ी काटी गई. आरोप है कि मारपीट से उसका प्राइवेट पार्ट में भी चोट आई है.

पीड़ित का कहना है कि सब इंस्पेक्टर हरीश और दो कांस्टेबलों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की. सूत्रों की मानें तो आरोपों की प्रारंभिक जांच में सब इंस्पेक्टर के घटना में शामिल होने की आशंका है. मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद एसीपी स्तर के अधिकारी को आरोपों की जांच कर डीसीपी वेस्ट जोन बेंगलुरु को रिपोर्ट सौंपने के लिए नियुक्त किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »