ड्रग्स मामले में आर्यन खान को कोर्ट से फिर झटका, 30 अक्टूबर तक बढ़ी आरोपियों की न्यायिक हिरासत

मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को फिर से झटका लगा है. मुंबई की स्पेशल एनसीबी कोर्ट ने आर्यन, अरबाज समेत आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत में को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. आरोपियों को इस बार न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और न ही शारीरिक रूप से कोर्ट में नहीं पेश किया गया था. 

Advertisement
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (फोटो: इंडिया टुडे) शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (फोटो: इंडिया टुडे)

विद्या

  • मुंबई,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST
  • मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने बढ़ाई आरोपियों की न्यायिक हिरासत
  • ड्रग्स मामले में शाहरुख के बेटे आर्यन समेत आठ लोग हैं आरोपी
  • उधर, आर्यन से चैट को लेकर अनन्या से भी पूछताछ

मुंबई के क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को फिर से झटका लगा है. मुंबई की स्पेशल एनसीबी कोर्ट ने आर्यन, अरबाज समेत आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत में को 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. आरोपियों को इस बार न तो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और न ही शारीरिक रूप से कोर्ट में नहीं पेश किया गया था. 

Advertisement

आर्यन समेत अन्य आरोपियों को इस महीने की शुरुआत में मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज जहाज से ड्रग्स मामले में पकड़ा गया था. इसके बाद आरोपियों से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले, सात अक्टूबर को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई की थी, जहां पर आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.

मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान से उनके पिता शाहरुख ने गुरुवार सुबह मुलाकात की थी. ड्रग्स केस में पकड़े जाने के बाद शाहरुख की आर्यन से यह पहली मुलाकात थी. बॉलीवुड सुपरस्टार गुरुवार सुबह अपने बेटे से मिलने के लिए आर्थर रोड जेल पहुंचे थे, जहां पर काफी मीडियाकर्मियों की मौजूदगी भी देखी गई थी. दोनों के बीच 15-18 मिनटों तक बातचीत हुई थी. हालांकि, दोनों के बीच एक शीशे की दीवार थी और दोनों ने इंटरकॉम के जरिए से बात की.

Advertisement

अनन्या से पूछताछ, मुंबई एनसीबी चीफ ने खुद संभाला मोर्चा

आर्यन खान से ड्रग्स को लेकर चैटिंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे से भी गुरुवार दोपहर को पूछताछ हो रही है. मुंबई एनसीबी के मुख्य अधिकारी समीर वानखेड़े ने खुद मोर्चा संभालते हुए अनन्या से सवाल-जवाब कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, अनन्या से ड्रग्स केस को लेकर आर्यन खान से की गई उनकी चैटिंग को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. जांच एजेंसी ने गुरुवार सुबह ही अनन्या पांडे के घर पहुंचकर दोपहर में जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा था. हालांकि, एक्ट्रेस तय समय से कुछ समय की देरी पर एनसीबी दफ्तर पहुंचीं. उनके साथ पिता चंकी पांडे भी मौजूद थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »