बॉयफ्रेंड को घरवालों ने बुला लिया वापस, गर्लफ्रेंड ने कोचिंग सेंटर में कर लिया सुसाइड

कोयंबटूर में NEET कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्रा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि छात्रा उसी के साथ पढ़ने वाले एक छात्र के साथ रिलेशनशिप में थी. और दोनों के घर वालों को इससे ऐतराज था. छात्रा इसी बात को लेकर परेशान थी और उसने यह कदम उठा लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

अक्षया नाथ

  • कोयंबटूर,
  • 02 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST
  • कोचिंग सेंटर में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव
  • NEET कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी छात्रा

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक छात्रा द्वारा सुसाइड के बाद सनसनी फैल गई है. 18 वर्षीय छात्रा यहां NEET कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी. और वहीं हॉस्टल में रहती थी. शनिवार को छात्रा का शव कोचिंग सेंटर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला. प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि छात्रा उसी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी. लेकिन दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि छात्रा के प्रेमी के परिजन उसे मदुरई स्थित अपने गांव में वापस आने के लिए कह रहे थे. इसी के चलते छात्रा काफी परेशान थी. और उसने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. और मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

छिंदवाड़ा में छात्रा ने जहर पीकर की खुदकुशी
हाल ही में, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 16 वर्षीय छात्रा ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली. मामला कुंडीपुर थाना के अंतर्गत धरम टेकड़ी चौकी क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि छात्रा दसवीं में पढ़ती थी. परीक्षाएं खराब जाने से वह तनाव में चल रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

बाड़मेर में 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
उससे पहले राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक के फोन कॉल और ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. आरोप के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करके उसका वीडियो बना लिया था. इसके बाद से ही आरोपी नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था. छात्रा ने पानी के टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना बाड़मेर सदर थाना क्षेत्र की है. छात्रा के पानी की टंकी में कूदने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली, उसे निकालकर अचेतावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »