Advertisement

जुर्म

जिस्मफरोशी का आरोप- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का होटल में छापा, की मारपीट

aajtak.in
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST
  • 1/5

उत्तराखंड के रुड़की में अय्याशी का अड्डा बन चुके एक होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छापा मारा और होटल में सेक्स रैकट चलने का दावा करते हुए खूब हंगामा किया. बाद में  हरिद्वार रोड स्थित खन्ना होटल में रेड मारकर पुलिस ने 7 युवक और 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया.

  • 2/5

इतना ही नहीं पुलिस ने होटल के कुछ कमरों में 2 युवकों के साथ एक ही युवती मिली. पुलिस ने यह छापेमारी बजरंग दल की उस शिकायत पर की थी जिसमें कहा गया था की होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है.

  • 3/5

होटल में जिस्मफरोशी की खबर मिलते ही सबसे पहले बजरंग दल के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता होटल पहुंचे और अलग-अलग कमरों की तलाशी लेने लगे. तलाशी के दौरान ही पता चला कि  7 लड़कियां और 5 लड़के होटल के अलग-अलग कमरों में बंद हैं. आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पकड़े गए युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.

Advertisement
  • 4/5

छापेमारी के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां नारे लगाने लगे और कहने लगे कि किसी भी सूरत में 'लव जिहाद' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बजरंग दल की शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारा और होटल में मौजूद सभी युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया. इसके साथ ही होटल प्रबंधक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक काफी लंबे समय से होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा था जिन्हें मौके से धरदबोचा गया.

  • 5/5

इस मामले को लेकर रुड़की के सीओ चंदन सिंह बिष्ट का कहना हैं कि सभी युवक-युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होने के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. होटल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा अगर किसी युवक के साथ मारपीट की गई है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Advertisement