यूपी के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को भी पकड़ा गया है. 11 दिनों से चकमा दे रही श्रद्धा लगातार लोकेशन बदलकर और टैक्सी चालकों के फोन का इस्तेमाल कर पुलिस से बच रही थी. एसटीएफ ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से उसे धर दबोचा.