दादरी: 30 साल के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या, CCTV से पकड़ में आए आरोपी

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों का किसी बात को लेकर शेर सिंह से झगड़ा हुआ था और शेर सिंह ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद बदले की भावना के तहत यह वारदात की गई जान पड़ती है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST
  • थप्पड़ मारने पर कर दी थी हत्या
  • सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
  • फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी

यूपी के गौतम बुद्धनगर जिले के थाना दादरी क्षेत्र में शेरू उर्फ शेर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शेर सिंह चितेहड़ा गांव के रहने वाले थे. बीते 8 सितंबर को तीन बदमाश उनपर चाकुओं से हमला कर फरार हो गए थे. शेर सिंह को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल मे भर्ती कराया था जहां उनकी मौत हो गई थी. शेर सिंह रिटायर्ड दारोगा के बेटे थे.

Advertisement

इस हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों का किसी बात को लेकर शेर सिंह से झगड़ा हुआ था और शेर सिंह ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद बदले की भावना के तहत यह वारदात अंजाम दी गई. 

रिटायर्ड दारोगा के बेटे 30 वर्षीय शेर सिंह दादरी इलाके के चितेहड़ा के रहने वाले थे. बीते 8 सितंबर की शाम करीब 4 बजे शेर सिंह अपने गांव के बाहर घूम रहे थे. तभी अचानक वहां आ धमके बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार और चाकू से गले व पेट पर कई बार वार किए और फरार हो गए. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसमें साफ तौर पर बदमशों को हमला करते देखा जा सकता है. 

Advertisement

घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पंहुचे परिजन और पुलिस ने शेर सिंह को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना में थाना दादरी पुलिस ने 2 आरोपी शोएब और जमशेद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है.

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद दादरी पुलिस ने 2 आरोपी शोएब और जमशेद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है और शुरुआती जांच में सामने आया है कि शेर सिंह का इन अपराधियों के साथ बीते दिन किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. झगड़े में शेर सिंह ने एक को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद इन आरोपियों ने जानलेवा हमला किया और शेर सिंह उर्फ शेरू की मौत हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »