कोलकाताः फर्जी IAS देबांजन देब को लेकर नया खुलासा, फाइबर लाठी से करता था लोगों की पिटाई

फर्जी आईएएस देबांजन देब बिल्कुल ऐसी फाइबर लाठी का इस्तेमाल करता था, जैसी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान इस्तेमाल करते हैं. देबांजन की जो तस्वीरें लाठी के साथ सामने आई हैं, वो इसी साल एक पेट्रोल पंप पर फर्जी छापेमारी की बताई जा रही हैं.

Advertisement
फेक आईएएस देबांजन ने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की पिटाई कर दी थी फेक आईएएस देबांजन ने एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी की पिटाई कर दी थी

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 05 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST
  • फर्जी वैक्सीनेशन कैंप मामले में पकड़ा गया था फेक IAS
  • स्टाफ समेत चलाता था अपना पूरा ऑफिस
  • फर्जी छापेमारी में करता था लोगों की पिटाई

कोलकाता में फर्जी तरीके से टीकाकरण कैंप आयोजित कराने के मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब को लेकर जांच में कई नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी देबांजन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो फाइबर लाठी से लोगों को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. 

जानकारी के मुताबिक देबांजन देब फर्जी आईएएस बनकर छापेमारी भी किया करता था. इसी दौरान उसने एक पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की थी. जहां उसने फाइबर लाठी से स्टाफ की पिटाई भी कर दी थी. 

Advertisement

फर्जी आईएएस देबांजन देब बिल्कुल ऐसी फाइबर लाठी का  इस्तेमाल करता था, जैसी पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान इस्तेमाल करते हैं. देबांजन की जो तस्वीरें लाठी के साथ सामने आई हैं, वो इसी साल एक पेट्रोल पंप पर फर्जी छापेमारी की बताई जा रही हैं. 

इसे भी पढ़ें--

बताते चलें कि कोलकाता में फर्जी तरीके से टीकाकरण कैंप आयोजित कराने को लेकर फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में देबांजन देब के ऑफिस में काम करने वाले स्टाफ और पुराने स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. इस तरह के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. 

कुछ लोगों से पूछताछ अभी भी चल रही है. इसके अलावा और भी कई लोगों को क्रॉस एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया है. देब ने फेक ईमेल अकाउंट भी बनाए थे. उसने एक अकाउंट deputymanager@kmcgov.org नाम से भी बनाया था. हालांकि देबांजन देब ने सिर्फ दो कैंप लगाने की बात मानी है. एक सिटी कॉलेज में और दूसरा कस्बा स्थित उसके ऑफिस में. 

Advertisement

पुलिस को अब तक उसके आठ बैंक अकाउंट्स की जानकारी मिली है. इनमें से एक बैंक अकाउंट देब की कंपनी M/S WBFINCORP के नाम से था. इसी बैंक अकाउंट से वह अपने स्टाफ को सैलरी दिया करता था. 

ज़रूर सुनें--

बता दें कि देबांजन देब ने फेक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया था. तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी इस फ्रॉड वैक्सीनेशन का शिकार बन गई थीं. इतना ही नहीं उनकी तबीयत भी बिगड़ गई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »