प्रयागराज: मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर ढेर, रांची के जेल अधिकारी की ली थी सुपारी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में दो बदमाश वकील पाण्डेय उर्फ राजू पाण्डेय और अमज़द उर्फ पिंटू मारे गए.

Advertisement
प्रयागराज में STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बदमाश प्रयागराज में STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया बदमाश

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 04 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST
  • प्रयागराज के अरैल इलाके के कछार में हुई मुठभेड़
  • 50 हजार का इनामी बदमाश साथी के साथ ढेर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. अरैल इलाके के कछार में हुई मुठभेड़ में दो बदमाश वकील पाण्डेय उर्फ राजू पाण्डेय और अमज़द उर्फ पिंटू मारे गए. बताया जा रहा है कि ये दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, वकील पाण्डेय पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. दोनों मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद दिलीप मिश्रा के लिए काम करते थे. इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी. प्रयागराज में भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हत्या की साजिश थी.

एसटीएफ का कहना है कि वकील पाण्डेय और उसका साथी अमजद दोनों भदोही के रहने वाले है. एनकाउंटर के बाद पुलिस को मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल व जिन्दा कारतूस व खोखा के साथ एक मोटरसाइकिल मिला है. पिछले साल ही भदोही के विधायक विजय मिश्रा ने वकील पाण्डेय से अपनी जान को खतरा बताया था.

दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर 2013 में मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के इशारे पर वाराणसी के तत्कालीन डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या की थी. पिछले साल ही माफिया दिलीप मिश्रा के कॉलेज से गिरफ्तार खान मुबारक गैंग के शार्प शूटर नीरज सिंह ने कुछ सपा नेताओं की हत्या की साजिश रचने का खुलासा किया था, जिसमें ये दोनों भी शामिल थे.

Advertisement

रांची के जेल अधिकारी की हत्या की साजिश
धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में शामिल मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर अमन सिंह इन दिनों रांची के होटवार जेल में बंद है. उसके कहने पर वकील पाण्डेय और अमजद अपने साथियों के साथ मिलकर होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की साजिश रच रहे थे. हालांकि, पिछले महीने इनका एक साथी अयोध्या में पकड़ा गया था, जिस कारण यह घटना रूक गई थी. 

पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाश प्रयागराज में किसी सम्भ्रान्त या राजनैतिक व्यक्ति की हत्या के फिराक में थे. वकील पाण्डेय पर करीब 20 और अमजद पर करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, वकील पाण्डेय और अमजद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही इनके साथियों की तलाश तेज कर दी गई  है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »