बाराबंकीः बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे मुजाहिद और सलीम गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बाराबंकी जिले में फर्जी तरीके से एंबुलेंस का पंजीकरण कराने के मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुजाहिद और ड्राइवर सलीम फरार चल रहे थे. इन दोनों को शहर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा.

Advertisement
पुलिस ने एसटीएफ की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने एसटीएफ की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया है

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 30 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • एंबुलेंस केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • मुजाहिद और सलीम पर था 25 हज़ार का इनाम
  • एसटीएफ और बाराबंकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे और 25 हज़ार के इनामी शोएब उर्फ मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है. मगंलवार को पुलिस ने एसटीएफ की मदद से एम्बुलेंस के ड्राइवर सलीम को भी गिरफ्तार किया था. बुधवार को इन दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है.

Advertisement

बाराबंकी जिले में फर्जी तरीके से एंबुलेंस का पंजीकरण कराने के मामले में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा मुजाहिद और ड्राइवर सलीम फरार चल रहे थे. इन दोनों को शहर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा. आरोपी मुजाहिद की गिरफ्तारी पर 25000 का इनाम घोषित था. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

शोएब उर्फ मुजाहिद निवासी मिर्जा जलालपुर कस्बा खास, थाना घोसी, जिला मऊ को बुधवार की सुबह शहरी इलाके के जैदपुर बाईपास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी मुख्तार का काफी करीबी है, वो उसका काम भी देखता था. इससे पहले मंगलवार को लखनऊ से मुख्तार की एम्बुलेंस का चालक सलीम भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया था. अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

ज़रूर पढ़ें--

मुजाहिद और ड्राइवर सलीम से पहले डॉ अलका राय, शेषनाथ राय, आनंद यादव और राजनाथ यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि बाहुबली मुख्तार अंसारी का वारंट भी बांदा जेल में तामील करवा कर वर्चुअल पेशी करवाई जा रही है. इस मामले के बचाव पक्ष के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि अदालत में मुजाहिद और सलीम की रिमांड पर बहस की गई. इसके बाद न्यायालय ने उन दोनों को जेल भेज दिया है. अब अगली तारीख पर सुनवाई होगी.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि एम्बुलेंस कांड में फर्ज़ी दस्तावेज लगाने के मामले में मुख्तार अंसारी और उनके साथियों पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया था. जिसमे आज 25 हज़ार के इनामी शोएब उर्फ मुजाहिद को एसटीएफ और बाराबंकी नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है. मंगलवार को एम्बुलेंस के ड्राइवर सलीम को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »