रेप के बाद ढाई साल की बच्ची का मर्डर, पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाला खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप, अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या करने का खुलासा है. मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले एक आरोपी को सूरत पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 09 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST
  • ढाई साल की मासूम के साथ दरिंदगी
  • अपहरण, रेप फिर हत्या, आरोपी अरेस्ट

गुजरात के सूरत शहर में दिवाली की रात को गुम हुई ढाई साल की बच्ची की हत्या कर फेंकी गई लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप, अननेचुरल सेक्स करने के बाद मुंह दबाकर हत्या करने का खुलासा है. मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या करने वाले एक आरोपी को सूरत पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. 

Advertisement

सूरत शहर के पांडेसरा थाना क्षेत्र में आने वाले बड़ौद इलाक़े से दिवाली की रात क़रीब 8 बजे ढाई साल की बच्ची ग़ायब हो गई थी. बच्ची के ग़ायब होने पर उसके परिजन पहले खुद ही खोजबीन करते रहे थे, मगर जब उन्हें कुछ पता ना चला तो उन्होंने पांडेसरा थाना पुलिस का सम्पर्क किया था.

4 तारीख़ को गुम हुई बच्ची की तलाश में सूरत पुलिस की कई टीमें लगी थीं. 7 तारीख़ को बच्ची की लाश उसके घर के नज़दीक खुले मैदान की झाड़ियों से बरामद हुई. लाश को पोस्टमार्टम के लिए सूरत के नई सिविल अस्पताल भेजा गया था. बच्ची के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो बातें सामने आई हैं, उसे सुनकर आपकी रूह भी कांप जाएगी.

मासूम बच्ची की मुंह दबाने से मौत हुई है. मुंह के आसपास और नाक पर चोट के निशान मिले है. उसके साथ रेप और अननेचरल सेक्स भी किया गया. उसकी प्राइवेट पार्ट से आंतें बाहर आ गयी थीं. सूरत पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. गिरफ़्तार आरोपी गुड्डु कुमार यादव मूलतः बिहार का रहने वाला है.

Advertisement

गुड्डु यादव जिस जगह बच्ची का परिवार रहता है, उसके पड़ोस में ही रहता है. बच्ची का अपहरण करके जाते हुए वो सीसीटीवी में भी क़ैद हुआ था, जिसके आधार पर ही पुलिस उस तक पहुंचने में सफल हो सकी है. सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय तोमर ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपी के मोबाइल से पॉर्न वीडियो भी मिले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »