सूरत में एक और मासूम से रेप, चॉकलेट के बहाने कूड़ा उठाने वाले ने की दरिंदगी

गुजरात के सूरत शहर में ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर के वराछा इलाके से एक और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 10 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST
  • सूरत में लगातार बढ़ रही हैं रेप की वारदातें
  • सूरत पुलिस ने संतोष को किया गिरफ्तार

गुजरात के सूरत शहर में ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर के वराछा इलाके से एक और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. हालांकि नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.

Advertisement

सूरत शहर की वराछा पुलिस थाना द्वारा गिरफ़्तार किए गए शख़्स का नाम संतोष चौहान है. संतोष चौहान कूड़ा उठाने का काम करता है. शराब के नशे चूर संतोष चौहान वराछा थाना क्षेत्र के बरोडा प्रिसटेज़ इलाक़े में एक शौचालय के बाहर कूड़ा उठाने गया था, उसी दौरान उसकी नज़र एक 12 साल की नाबालिग बच्ची पर पड़ी थी.

उस बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने शौचालय के पास बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. बच्ची के रोने की आवाज़ जब वहां से गुजरने वाले लोगों के कानों तक गई तो उन्होंने संतोष को मौक़े पर ही धर दबोचा था और पुलिस को सौंप दिया था. बच्ची की आपबीती सुनकर उसकी मां थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई.

पब्लिक द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद आरोपी  को अधिकृत रूप किया गिरफ़्तार किया है. सूरत शहर में दिन व दिन हत्या, लूटपाट और बलात्कार जैसी गम्भीर आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही है, जिन्हें देख कर लगता है कि सूरत में ख़ाकी का ख़ौफ़ नहीं है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »