पोर्न देख रहा था छात्र, फर्जी साइबर पुलिस ने पिता के खाते से 20 हजार ट्रांसफर करवा लिए

पुदुकोट्टाई के रहने वाले एक छात्र से दो लोगों ने संपर्क किया और खुद को साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया. इन दो लोगों ने इस छात्र को धमकी दी कि वो अपने मोबाइल पर पोर्न क्लिप देख रहा था और इस मामले में उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया जाएगा.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 06 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST
  • पोर्न के नाम पर हो रही है वसूली
  • फर्जी साइबर पुलिस से रहें सावधान
  • छात्र से 20 हजार रुपये ठगे

तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई में मोबाइल पर पोर्न क्लिप देख रहा एक छात्र राज खुलने के डर से इतना खौफ खा गया कि उसने बिना जाने समझे ठगों को बीस हजार रुपये दे दिए. ताकि ये मामला पुलिस में न जाए. तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. ये दो लोग खुद को साइबर क्राइम विभाग के अधिकारी बता रहे थे. 

Advertisement

पुलिस के अनुसार, पुदुकोट्टाई के रहने वाले एक छात्र से दो लोगों ने संपर्क किया और खुद को साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया. इन दो लोगों ने इस छात्र को धमकी दी कि वो अपने मोबाइल पर पोर्न क्लिप देख रहा था और इस मामले में उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया जाएगा. पोर्न क्लिप देखने के लिए पूछताछ की बात सुनकर ही छात्र डर गया. 

डरते हुए छात्र ने माफी मांगी और फिर से ऐसा न करने का वादा किया. लेकिन इन दोनों लड़कों ने उसकी नहीं सुनी. इस गैंग ने कहा कि अगर वह इन्हें बीस हजार रुपये देता है तो उसे छोड़ दिया जाएगा. 

पापा के अकाउंट से 20 हजार ट्रांसफर किए

थाने जाने के डर से छात्र ने अपने पिता के अकाउंट से किसी तरह से 20 हजार रुपये ठगों को भेज दिए. इस बारे में छात्र के माता-पिता को जानकारी तब मिली, जब उसने डरते-डरते पूरा मामला अपने पिता को बताया. छात्र का एक रिश्तेदार पूरा मामला समझ गया. इस परिवार ने पूरे मामले की सूचना पुदुकोट्टाई पुलिस की साइबर टीम को दी.  

Advertisement

ठगों के पास कैसे पहुंचा नंबर

साइबर टीम ने गूगल पे अकाउंट के जरिए इन ठगों का पता लगा लिया और इन्हें कृ्ष्णागिरी जिले से गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में गणेश और प्रकाश नाम के दो शख्स को गिरफ्तार किया. इन लोगों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इस तरह से कई छात्रों को ठगा है. पुलिस अब इन ठगों का तरीका जानने की कोशिश कर रही है. पुलिस के लिए चिंता की बात यह है कि इनके हाथ दूसरों का नंबर कैसे लगा? मामले की जांच जारी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »