Arrah: युवक की हत्या के बाद बवाल, सड़क पर टायर जलाकर लगाया जाम

आरा नगर थाना क्षेत्र के गांगी टेम्पो स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर के करीब 12 बजे गौसगंज का रहने वाले धनंजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाइक सवार बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवक किसी काम से बाजार में खड़ा हुआ था.

Advertisement
दिन दहाड़े मारी गई थी युवक को गोली. दिन दहाड़े मारी गई थी युवक को गोली.

सोनू कुमार सिंह

  • आरा ,
  • 07 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST
  • दिन दहाड़े मारी गई थी युवक को गोली
  • आरा के गांगी टेम्पो स्टैंड के पास की घटना
  • सड़क पर टायर जलाकर लगाया जाम

बिहार के आरा में दिन दहाड़े युवक हुई युवक की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. इस घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है. घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को गांगी पुल के करीब सड़क पर टायर जलाकर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मामला शांत कराया. 

Advertisement

ये थी घटना 
आरा नगर थाना क्षेत्र के गांगी टेम्पो स्टैंड के पास शुक्रवार दोपहर के करीब 12 बजे गौसगंज का रहने वाले धनंजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बाइक सवार बदमाशों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब युवक किसी काम से बाजार में खड़ा हुआ था.

दिन दहाड़े मारी गई थी युवक को गोली.

उसे चारों तरफ से घेरने के बाद हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गये. बीच बाजार में हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. 

आज हुआ बवाल 
वहीं धनंजय की हत्या के विरोध में आज ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीण गांगी पुल के पास पहुंच गये. पुल के पास बीच सड़क पर युवक के शव को रखकर जाम लगा दिया. इस दौरान टायर जलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

Advertisement
आरा के गांगी टेम्पो स्टैंड के पास की घटना.

मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस को मालूम है कि इस घटना को अंजाम किसने दिया है. आरोपी दबंग हैं, जिसके चलते पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंचे गांगी थानाध्यक्ष ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »