'परिवार की इज्जत' के नाम पर छह महीने में 2439 महिलाओं से बलात्कार, 90 की हत्या

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की हालिया रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओें में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. पिछले छह महीने के दौरान 2 हजार से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST
  • सूचना आयोग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
  • रिपोर्ट में बताया क्यों कम नहीं हो रहे अपराध

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले छह महीने के दौरान 'परिवार की इज्जत' के नाम पर 2,439 महिलाओं से रेप किया गया और 90 की हत्या कर दी गई. पंजाब सूचना आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि लाहौर में 400 महिलाओं का बलात्कार किया गया. साथ ही 2300 से ज्यादा महिलाओं का अपहरण भी किया गया. पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में रोज दुष्कर्म 11 घटनाएं सामने आती हैं.

Advertisement

22 हजार मामलों में सिर्फ 77 को ही सजा मिल सकी

आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले छह साल (2015-21) में पुलिस के सामने 22 हजार ऐसे मामले सामने आए. रिपोर्ट में कहा गया कि समाज में पीड़ित महिलाओं पर दोष मढ़ा जाता है जिससे इस तरह के अपराध करने वालों का मनोबल ऊंचा होता है. इस तरह के मामलों में कमी आने की बजाय वृद्धि हो रही है और एक प्रतिशत से भी कम अपराधियों को सजा मिल रही है. रिपोर्ट में कहा गया, “22 हजार मामलों में से सिर्फ 77 को सजा मिली और सजा मिलने की दर 0.3 प्रतिशत है.'' रिपोर्ट में कहा गया, ''22 हजार मामलों में से केवल 77 को सजा मिली और सजा मिलने की दर 0.3 प्रतिशत है.''

रेप के लिए महिला को ही दोषी ठहराया जाता है
 
लाहौर प्रबंधन विज्ञान विश्वविद्यालय (एलयूएमएस) में प्रोफेसर निदा किरमानी ने कहा, ''दुखद है कि पाकिस्तान में बलात्कार की संस्कृति हावी है.  यहां यौन शोषण की पीड़िता को दोषी ठहराया जाता है और सभी मर्दों को प्राकृतिक तौर पर हिंसक बताया जाता है. बहुत से लोग इस विमर्श को बदलना चाहते हैं लेकिन यह मुश्किल काम है. 

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »