राजस्थान: छठी क्लास की छात्रा के साथ स्कूल में ही शिक्षकों ने किया रेप, गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

जोधपुर से एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी है कि स्कूल परिसर में दो शिक्षकों ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

अशोक शर्मा

  • जोधपुर ,
  • 10 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST
  • स्कूल शिक्षकों की शर्मनाक करतूत
  • छठी क्लास की छात्रा के साथ रेप

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक नाबलिग स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में अध्यापकों द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने दो टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Advertisement

नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार 

यह घटना शेरगढ़ थाना अंतर्गत के मोकमगढ़ क्षेत्र की एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है. थाने में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि कि मार्च के अंतिम सप्ताह में उसकी नाबालिग बेटी स्कूल के परिसर में थी. जहां पर सहीराम और सुजाराम विश्नोई नाम के शिक्षक उसे बहला फुसला कर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में देर से बताया इसलिए रिपोर्ट लिखवाने में देरी हुई. 

स्कूल शक्षिकों ने बच्ची के साथ किया रेप 

बताया जा रहा है कि अचानक जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए. छात्रा की जांच के बाद पता चला कि वो गर्भवती है यह सुनकर परिजनों को होश उड़ गए. उसके बाद पीड़िता ने रो-रोकर दोनों शिक्षकों की करतूत के बारे में बताया.

Advertisement

गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का पता चला 

पुलिस का कहना है कि बच्ची सरकारी स्कूल के छठी क्लास में पढ़ती है. स्कूल परिसर में ही उसके साथ तीन चार बार रेप किया गया. पीड़िता ने बताया कि आरोपी टीचर उसे बार-बार फेल करने की धमकी देकर गंदा काम करते थे. 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »