राजस्थान: रात भर कुएं से आती रही आवाज, सुबह झांककर देखा तो मिली गैंगरेप पीड़िता

एक कुएं से रात भर चीखने-चिल्लाने की आवाज आती रही. सुबह जब राहगीरों ने कुएं में झांककर देखा तो उसके अंदर एक 14 साल की लड़की थी. लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया था

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

सुरेश फौजदार

  • भरतपुर,
  • 27 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • राजस्थान के भरतपुर का मामला
  • बच्ची के साथ गैंगरेप कर कुएं में फेंका

राजस्थान के भरतपुर में एक कुएं से रात भर चीखने-चिल्लाने की आवाज आती रही. सुबह जब राहगीरों ने कुएं में झांककर देखा तो उसके अंदर एक 14 साल की लड़की थी. लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया था और फिर उसे मारने की नीयत से कुएं में फेंक दिया था. फिलहाल लड़की को कुएं से बाहर निकाल लिया गया.

Advertisement

भरतपुर जिले में शाम को शौच करने पास के जंगल में गई एक 14 साल की लड़की का पड़ोसी गांव के दो लड़कों ने अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद पीड़िता को एक सूखे कुएं में फेंककर फरार हो गए. कुए के अंदर पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही. दूसरे दिन राहगीरों ने उसे बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी.

लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी 24 जुलाई की शाम को पास के जंगल में शौच करने के लिए गयी थी, तभी पड़ोसी गांव के दो लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मारने के इरादे से उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
 
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग पीड़िता 24 जुलाई की शाम करीब 7 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. तभी रास्ते में पड़ोसी गांव के रहने वाले दो युवक उसे जंगल में ले गए और उसके साथ वहां दुष्कर्म कर कुएं में फेंक दिया. पीड़िता रात भर कुएं में चीखती रही, दूसरे दिन लड़की को कुएं से बाहर निकाला गया.

Advertisement

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »