गाजियाबाद: महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट, बीबीए के 2 छात्र गिरफ्तार

पुलिस ने बीबीए के दो छात्रों को गिरफ्तार किया जो महंगे शौक और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे. फिलहाल इन आरोपियों ने 11 बड़ी वारदात की बात कबूली है. अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.

Advertisement
लूटपाट करने दो छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूटपाट करने दो छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 04 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST
  • लैविश लाइफस्टाइल के लिए करते थे लूटपाट
  • आरोपियों ने कबूली 11 लूट की बड़ी घटनाएं
  • BBA के 2 छात्रओं के अलावा सुनार हुआ अरेस्ट

यूपी पुलिस ने गाजियाबाद में चेन स्नेचिंग, महिलाओं के पर्स और मोबाइल लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले ये लुटरे बीबीए के छात्र हैं. इनके पास से तमंचा कारतूस और चाकू के अलावा सोने का मंगलसूत्र और कई सोने की चेन बरामद हुई हैं. दोनों ही आरोपियों की पहचान मुरादनगर के रहने वाले कुलदीप और निशांत के रूप में हुई. 

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो राह चलती महिलाओं के सोने के जेवर, पर्स और मोबाइल लूटा करते थे. ये लोग बुजुर्गों और महिलाओं को ही अपना निशाना बनाते थे. मोरटा इलाके में सर्राफ व्यापारी ललित सोनी को लूट का सामान बेच दिया करते थे. पुलिस ने लूट का सामान खरीदने वाले सर्राफ व्यापारी को भी गिरफ्तार किया. 

पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि महंगे शौक और लैविश लाइफ स्टाइल के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे. फिलहाल इन आरोपियों ने 11 बड़ी वारदात करने की बात कबूली है. अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है. आरोपियों के खिलाफ लूट के 11-11 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं.  

सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर शास्त्रीनगर चौराहे के पास से दो बदमाशों और उनके साथी सुनार को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुरादनगर के भोवापुर निवासी कुलदीप, निशांत और मोरटा निवासी ललित सोनी के रूप में हुई है। कुलदीप और निशांत बीबीए के छात्र हैं. जबकि ललित सुनार का करता है. इसे ही लूटपाट का सामान बेचा जाता था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »