ये हैं दिल्ली के असली बंटी-बबली, पहले की शादी फिर लग्जरी लाइफ के लिए मिलकर मचाई लूट

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि यह दोनों बंटी और बबली फिल्म से प्रभावित हैं. इन दोनों की शादी 4 महीने पहले ही हुई है. दरअसल 23 दिसंबर को चारु नाम की एक लड़की ने पुलिस को सूचना दी थी कि डीयू के साउथ कैंपस में उसके साथ लूटपाट की जिसमें उसका फोन लूट लिया गया.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST
  • दिल्ली में पुलिस के हत्थे चढ़े असली बंटी-बबली
  • चार महीने पहले की शादी और फिर करने लगे चोरी

आपने फिल्मों में बंटी-बबली की चोरी के कारनामों को तो देखा ही होगा, लेकिन दिल्ली पुलिस ने रियल लाइफ 'बंटी-बबली' को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने हाल में ही  शादी की थी और उसके बाद लूट और स्नेचिंग की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे थे.

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि यह दोनों बंटी और बबली फिल्म से प्रभावित हैं. इन दोनों की शादी 4 महीने पहले ही हुई है. दरअसल 23 दिसंबर को चारु नाम की एक लड़की ने पुलिस को सूचना दी थी कि डीयू के साउथ कैंपस में उसके साथ लूटपाट की जिसमें उसका फोन लूट लिया गया. 

Advertisement

युवती ने बताया था कि लूटपाट के दौरान लड़के के साथ टू व्हीलर पर एक लड़की भी मौजूद थी जिसने फोन की लूट की थी. दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि एक महिला स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रही है.

इस पर साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में टीम बनाई और मामले की जांच शुरू की गई.

दिल्ली पुलिस के अफसरों ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और सबूतों के आधार पर पूनम और गौरव मल्होत्रा नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों ने पूछताछ में बताया वो लग्जरी लाइफ जीना चाहते हैं. आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया कि उसकी बीवी ने लूटपाट के दिन एक एंड्रॉयड फोन मांगा था जिसके लिए दोनों ने एंड्रॉयड फोन लूटने का प्लान बनाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »