ओडिशा में 2 लड़कियों से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रीक्रिएट किया क्राइम सीन

ओडिशा पुलिस ने सोमवार को राउरकेला शहर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है. राउरकेला एसपी बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. (Meta AI सांकेतिक तस्वीर) दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. (Meta AI सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • राउरकेला ,
  • 23 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

ओडिशा पुलिस ने सोमवार को राउरकेला में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए गैंगरेप केस में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है. एसपी बृजेश कुमार राय ने कहा कि प्लांटसाइट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने क्राइम सीन का दौरा किया है. उम्मीद है कि हम बहुत जल्द जांच पूरी कर लेंगे. 

Advertisement

राउरकेला के एसडीपीओ निर्मल महापात्र के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया. इस दौरान क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि इस जघन्य अपराध के बारे में विस्तार से जानने के लिए जरूरी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. हमने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अन्य व्यक्ति भी इस अपराध में शामिल थे या नहीं? 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आरोपियों और नाबालिगों की मेडिकल जांच की गई. पीड़ितों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाएंगे. अब तक एकत्र किए गए सभी साक्ष्य वैज्ञानिक जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जाएंगे. ये घटना शनिवार शाम को उस समय हुई जब 14 और 15 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियां स्थानीय बाजार से जूते खरीदने के बाद एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले अपने करीबी रिश्तेदार के घर लौट रही थीं.

Advertisement

इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने बिसरा छाक के पास दोनों को रोक लिया. उन्हें जबरन एक ऑटो-रिक्शा में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए. वहां उन्हें अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने प्लांटसाइट पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई. इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. रविवार तक पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »