नोएडा: रेप में नाकाम हुआ तो कर दिया कत्ल, जंगल में फेंकी लाश, आरोपी गिरफ्तार

रेप करने में नाकाम होने पर शख्स ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement
पुलिस हिरासत में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत में महिला की हत्या का आरोपी

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 04 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 10:53 PM IST
  • पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
  • किराए के मकान में रहती थी महिला
  • जंगल में मिली थी महिला की लाश 

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक शख्स ने महिला के साथ रेप का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसके सिर पर हमला कर उसे बेहोश कर दिया. इसके बाद वह उसे जंगल की ओर ले गया, जहां पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस को जंगल से महिला की लाश मिली, जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. 

Advertisement

नोएडा पुलिस को 23 फरवरी की शाम दनकौर के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी. महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी. पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया गया था. पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी.

पुलिस ने महिला की पहचान करने के बाद इस मामले में रविंद्र और पप्पी नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि ये दोनों दनकौर के चपलगढ़ के रहने वाले हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों से हत्या में प्रयोग किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है. 

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी रात में नशे की हालत में महिला के घर गया था. उसने महिला के साथ रेप का प्रयास किया. जब महिला ने विरोध किया, तो उसने महिला के सिर पर प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गई.

Advertisement

महिला किराए के घर में रहती थी. आरोपी को डर था कि कहीं होश में आने पर उसकी पोल न खोल दे, इसलिए वह महिला को बेहोशी की हालत में घर से दूर जंगल की ओर ले गया और वहां महिला के सिर को पत्थर से कुचलकर मौके से भाग गया. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »