दिल्‍ली: NCB ने दो विदेशी तस्‍करों को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, 22 करोड़ की हेरोइन बरामद

अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो हेरोइन चलती है, वो कार्गो से शिप के जरिए मालदीव और श्रीलंका भेजी जाती है. इसके बाद उसे भारत भेजा जाता है.

Advertisement
NCB ने विदेशी तस्‍कर को किया गिरफ्तार NCB ने विदेशी तस्‍कर को किया गिरफ्तार

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST
  • दिल्ली में दो विदेशी तस्‍कर गिरफ्तार
  • 22 करोड़ की हेरोइन बरामद
  • अफगानिस्तान से पहुंची थी भारत

देश की राजधानी में दिल्‍ली नाकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) ने दो विदेशी तस्‍करों को गिरफ्तार किया है. दोनों तस्‍कर जाम्बिया के रहने वाले हैं, जिनके पास से करीब साढ़े पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है. इंटरनेशनल मार्केट में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 22 करोड़ बताई जा रही है. ये हेरोइन अफगानिस्तान से चलकर कई देशों के रास्ते भारत पहुंची थी. 

Advertisement

कैसे हुई गिरफ़्तारी 

बता दें कि इस मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 25 दिसंबर को पहली गिरफ्तारी हुई थी. उस वक्त पुलिस ने शक के आधार पर जाम्बिया के नागरिक मुलापी जोशुआ के बैग की जांच की तो बैग में एक बड़ी कैविटी मिली. जिसके अंदर जोशुआ ने 4 किलो 650 ग्राम हेरोइन छिपा रखी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क की जांच शुरू की. जिसके बाद 31 दिसंबर को जाम्बिया के ही रहने वाले मोम्बवा को गिरफ्तार किया गया. मोम्बवा ने भी बैग के अंदर कैविटी बनाकर 700 ग्राम हेरोइन छिपा रखी थी. 

देखें: आजतक LIVE TV

अफगानिस्तान में होती है खेती

NCB के मुताबिक, अफगानिस्तान में बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की जाती है और फिर हेरोइन बना कर उसकी तस्करी की जाती है. लेकिन पिछले कुछ समय से बॉर्डर पर सिक्योरिटी फोर्सेज ने वेस्टर्न और ईस्टर्न फ्रंटियर पर सख्ती बरती है. बड़े पैमाने पर ड्रग्स भी जब्त किया, उसकी वजह से तस्करों ने नए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए हैं. 

Advertisement

हेरोइन ऐसे भेजी जाती है भारत 

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो हेरोइन चलती है, वो कार्गो से शिप के जरिए मालदीव और श्रीलंका भेजी जाती है. इसके बाद उसे भारत भेजा जाता है. इसके अलावा अफगानिस्तान और पाकिस्तान से हेरोइन को अफ्रीकन देशो में भी भेजा जाता है. कई बार कुरियर और पैसेंजर के साथ भी हेरोइन को भारत भेजा जाता है. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »