UP: दीपावली की शाम दोस्तों ने साथ बांटी मिठाइयां, फिर एक ने दूसरे को मार दी गोली

दीपावली की रात एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो- पीटीआई) (प्रतीकात्मक फोटो- पीटीआई)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 05 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST
  • मुजफ्फरनगर में दिवाली की शाम हत्या
  • दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को मारी गोली
  • आरोपी फरार, पुलिस पकड़ने में जुटी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं. दीपावली की रात एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिर मामले की जांच में जुट गई. मोहित की हत्‍या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

Advertisement

दोस्त ने की गोली मारकर हत्या 

यह मामला जानसठ कोतवाली क्षेत्र के तालड़ा गांव का है, जहां पर दिवाली की देर रात 35 साल के मोहित सैनी नाम के युवक को उसी का दोस्त सतीश घर से बुलाकर ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इस घटना को लेकर कई अन्‍य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार 

इस मामले में मृतक युवक के पिता रविंद्र सैनी का कहना है कि मृतक मोहित और सतीश दोनों दोस्त थे और शाम के समय मिठाई के डिब्बे बांटकर आने के बाद सतीश मोहित को घर से बुलाकर ले गया था. जिसके बाद घायल अवस्था में मोहित घर पहुंचा और कहने लगा कि सतीश ने गोली मार दी है. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मोहित ने सतीश को किस बात को लेकर गोली मारी इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है. 

Advertisement

तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात 

इस मामले पर एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी की तलाश में जगह-जगह पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »