सोनीपत: पत्नी की हत्या की गवाही देने आया था पति, कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या

सोनीपत जिला कोर्ट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी की हत्या का मुख्य गवाह था और कोर्ट में गवाही देने आया था. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
सोनीपत जिला कोर्ट में युवक की गोली मारकर हत्या (फोटो-आजतक) सोनीपत जिला कोर्ट में युवक की गोली मारकर हत्या (फोटो-आजतक)

पवन राठी

  • सोनीपत ,
  • 22 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST
  • सोनीपत कोर्ट परिसर में युवक को मारी गोली
  • गोली लगने से युवक की मौके पर ही हुई मौत
  • मृतक पत्नी की हत्या का मुख्य गवाह था

हरियाणा के सोनीपत जिला कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से सनसनी फैल गई. जिला कोर्ट के चेंबर नंबर 207 के बाहर वेद प्रकाश नाम के एक शख्स की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. हत्या की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया.  

Advertisement

गांव मुकीमपुर के रहने वाले वेदप्रकाश ने पिछले साल गांव की रहने वाली कनिका नाम की लड़की से शादी की थी. जिसके बाद से वेद प्रकाश और कनिका के परिवार में विवाद चल रहा था. आरोप है कि लड़की के पिता विजय पाल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेटी कनिका को पहले तो मौत के घाट उतारा और उसके बाद उसके शव को गंग नहर में फेंक दिया.

पत्नी की हत्या के मामले में वेद प्रकाश मुख्य गवाह था और जब वह कोर्ट में गवाही के लिए आया तो चेंबर नंबर 207 के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सोनीपत कोर्ट में पहले भी कई बार गैंगवार हो चुका है.

Advertisement

इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी वजीर सिंह ने बताया कि वेद प्रकाश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वेद प्रकाश ने गांव की ही एक लड़की कनिका के साथ पिछले साल शादी की थी और आरोप है कि कनिका को उसके पिता विजयपाल ने उसकी हत्या करवा दी. 

इस मामले में वेद प्रकाश मुख्य गवाह था और वह आज (शुक्रवार) कोर्ट में गवाही देने आया था जिसके बाद बाइक सवार दो बदमाशों तीन गोलियां मारी और उसकी मौत हो गई. पुलिस पूरे मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »