मिर्जापुर में बरसी गोलियां, शॉपिंग करने गए आयरन फैक्ट्री के डायरेक्टर की हत्या

फायरिंग में टेक्निकल डायरेक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ में आए इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लाया गया जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

Advertisement
बदमाशों ने फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर की मारी गोली (Photo: File) बदमाशों ने फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर की मारी गोली (Photo: File)

सुरेश कुमार सिंह

  • मिर्जापुर,
  • 28 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST
  • बदमाशों ने फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर को मारी गोली
  • ताबड़तोड़ फायरिंग में एक साथी इंजीनियर भी घायल
  • साथी इंजीनियर की हालत गंभीर, वाराणसी किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात चुनार बाजार गोलियों के तड़तड़ाहट से उस समय गूंज उठा जब मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने खरीदारी कर वापस कार से घर जा रहे फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर और साथी इंजीनियर को गोली मारी. इसमें डायरेक्टर की मौत हो गई जबकि इंजीनियर घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर के धौहा स्थित सरिया बनाने की फैक्ट्री शान्ती गोपाल फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर जीवनन्दीरथ अपने साथी इंजीनियर किशोरचन्द्र दास के साथ चुनार में कार से कपड़ा खरीदने आए थे. वे दोनों खरीदारी करके वापस जाने लिए अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे कि अचानक चार मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.

Advertisement

फायरिंग में टेक्निकल डायरेक्टर जीवनंदीरथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथ में आए इंजीनियर किशोरचंद्र दास गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर लाया गया. वहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मृतक टेक्निकल डायरेक्टर ओडिशा के रहने वाले थे.

घटना के समय भीड़ भाड़ वाले इलाके में गोली की आवाज सुन कर अफरातफरी फैल गई. मौके पर जब लोग पहुंचे तो खून से लथपथ टेक्निकल डायेक्टर का शव पड़ा हुआ मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवजांच पड़ताल के दौरान खाली कारतूस के खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

थोड़ी ही देर में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि चुनार थाना अंतर्गत आयरन फैक्ट्री के टेक्निकल हेड की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. एक साथी घायल है, जिसका इलाज वाराणसी में किया जा रहा है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »