मुंबई में महिला की गोली मारकर हत्या, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार की शाम बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस ने हत्या के आरोपियों की पहचान कर लिए जाने की बात कहते हुए दावा किया है कि इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 30 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 4:16 AM IST

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. महिला की हत्या की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. महिला की हत्या की ये वारदात 29 अप्रैल की शाम की है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार की शाम एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी. महिला को काफी करीब से गोली मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका का नाम फरजाना बताया जा रहा है. ये पूरी घटना पास लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक शख्स झगड़ते हुए आ रहा है. कुछ ही पल बाद महिला भागती है और उसके बाद वहां भगदड़ मच जाती है. लोग इधर-उधर भागने लगते हैं. महिला को गोली मारते बदमाश का चेहरा भी सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हत्या के आरोपियों की हुई पहचान

Advertisement

पुलिस के मुताबिक हत्या की ये वारदात दो परिवारों की आपसी लड़ाई में हुई है. पुलिस के मुताबिक दो परिवारों के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था. शनिवार की शाम को भी दोनों परिवारों के बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश में एक शख्स ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतका का नाम फरजाना बताया जा रहा है.

पुलिस का दावा है कि महिला की हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है. महिला की हत्या के आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. वहीं, फरजाना की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने आरोप लगाया कि जब भी थाने जाकर शिकायत की जाती थी, पुलिस हमारी नहीं सुनती थी. पुलिस ने अगर हमारी शिकायतें गंभीरता से ली होतीं तो शायद ऐसी घटना नहीं होती.

फरजाना के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी आठ दिन पहले भी एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस का कहना है कि आठ दिन पहले दर्ज हुई एफआईआर में शिकायतकर्ता कोई और थी.

(रिपोर्ट- एजाज)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »