यूपी: रात को घर में सो रही थी लड़की, सुबह मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

लखीमपुर खीरी में एक 14 साल की लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार वालों का आरोप है कि लड़की का किसी ने मर्डर किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारे की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी ,
  • 06 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:27 PM IST
  • 14 साल की लड़की की मौत
  • शव खाली घर में पड़ा मिला
  • परिवार को हत्या की आशंका

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में लगातार हो रही लड़कियों की हत्या से लोग सहम गए हैं. ताजा मामला नीम गांव थाना क्षेत्र के गुलाल गांव का है. जहां पर बीती रात एक नाबालिग 14 साल की लड़की का शव एक खाली पड़े घर के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला. परिवार वालों का कहना है कि लड़की रात को घर पर ही सो रही थी. लेकिन सुबह उसकी लाश मिली. 

Advertisement

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. परिवार का कहना है कि वो दलित समाज से ताल्लुक रखते हैं और किसी ने हमारी लड़की हत्या करके उसका शव ऐसे फेंक दिया. 

14 साल की लड़की का शव मिलने से सनसनी 

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी. इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. पिछले कई दिनों से लखीमपुर खीरी जिले  से लड़कियों की हत्या और बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

एसपी लखीमपुर खीरी सतेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस जल्द ही कातिलों तक पहुंच जाएगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »