रिश्ता तोड़कर चली जाएगी पत्नी, शक में पति ने कर दी हत्या, सुसाइड दिखाने के लिए रची साजिश

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 19 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST
  • शख्स ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या
  • आत्महत्या दिखाने के लिए रची साजिश
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड पुलिस ने हत्या के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की. जांच के दौरान पुलिस को पति पर शक हुआ और जांच के दौरान कुछ ऐसे सुराग भी मिले जिससे लगा कि यह मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया आरोपी कराड जिले का रहने वाला है और ट्रांसपोर्ट कारोबारी है. दोनों की मुलाकात मेट्रोमोनियल साइट पर हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और शादी का फैसला लिया. लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. बावजूद इसके दोनों ने 28 अक्टूबर 2021 को शादी कर ली. जैसे ही परिजनों को इस शादी के बारे में पता चला जमकर हंगामा हुआ. फिर सपना और हेमंत पिंपरी चिंचवड रहने के लिए चले गए. 

शख्स ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

इस दौरान हेमंत को डर लगता रहा कि कहीं सपना के परिवार वाले उसकी पत्नी को लेकर चले जाएंगे. इसलिए वो दोनों शहर के अलग अलग होटल में रहने लगे. लेकिन कुछ समय बाद हेमंत को लगने लगा कि सपना रिश्ता तोड़कर अपने परिजनों के पास चली जाएगी. इस बात पर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और गुस्से में उसने होटल के कमरे में स्काफ से सपना का गलो घोंट दिया और खुदकुशी दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया.

Advertisement

हत्या के बाद शव को पंखे से लटकाया

शव को पंखे से लटका देख होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा और हेमंत पर शक हुआ. हिरासत में लेने के बाद हेमंत ने पुलिस को भी चकमा देने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे हेमंत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बेटी के हत्या के मामले में मृतक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »