मुंबई क्रूज ड्रग्स केसः अविन साहू और मनीष राजगड़िया को NDPS ने दी जमानत

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में भले ही मंगलवार को आर्यन खान की जमानत नहीं हो पाई, लेकिन इसी मामले से जुड़े दो आरोपियों की जमानत एनडीपीएस ने मंजूर कर ली. इस मामले में अविन साहू और मनीष रागड़िया पहले ऐसे दो आरोपी हैं, जिन्हें जमानत मिली है.

Advertisement
इन दोनों आरोपियों को जमानत मिलने के बाद आर्यन की जमानत को लेकर उम्मीद बढ़ गई है इन दोनों आरोपियों को जमानत मिलने के बाद आर्यन की जमानत को लेकर उम्मीद बढ़ गई है

विद्या

  • मुंबई,
  • 26 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में भले ही मंगलवार को आर्यन खान की जमानत नहीं हो पाई, लेकिन इसी मामले से जुड़े दो आरोपियों की जमानत एनडीपीएस ने मंजूर कर ली. इस मामले में अविन साहू और मनीष रागड़िया पहले ऐसे दो आरोपी हैं, जिन्हें जमानत मिली है.

मुंबई से गोवा जा रहे लग्जरी क्रूज पर ड्रग्स पार्टी की सूचना मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने वहां छापेमारी की थी. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था. सभी आरोपी तभी से जेल में बंद हैं. उनकी जमानत लोअर कोर्ट, सेशन कोर्ट से खारिज हो चुकी है.

Advertisement

इसी के बाद अब मंगलवार को एनडीपीएस कोर्ट में सभी आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई जिसमें अविन साहू और मनीष राजगड़िया को जमानत दे दी गई. वे दोनों पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें 2 अक्टूबर के बाद अब जमानत मिली है. वे दोनों ही ओडिशा के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें--- मुंबई क्रूज ड्रग्स केसः धोखाधड़ी के मामले में किरण गोसावी को गिरफ्तार करने यूपी पहुंची पुणे पुलिस 

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने मनीष राजगड़िया को 2.4 ग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. अब माना जा रहा है कि अन्य आरोपियों को भी हाई कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »