MP: नो पार्किंग से बाइक उठाई तो ट्रैफिक ASI को पेट में मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी हर्ष क्राइम ब्रांच थाने पहुंचा. पहले तो उसने जुर्माने के रुपये जमा किए और इसके बाद क्रेन के पास खड़े ट्रैफिक ASI श्रीराम दुबे को पेट में चाकू मार दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (रॉयटर्स) सांकेतिक तस्वीर (रॉयटर्स)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 08 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST
  • ASI नो पार्किंग में खड़ी बाइक और अन्य वाहनों को थाने ले गया
  • आरोपी क्राइम ब्रांच थाने पहुंचा और जुर्माने के रुपये जमा किए
  • चाकू मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरे युवक ने ट्रैफिक पुलिस के ASI को चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक नो पार्किंग से बाइक उठाने से नाराज था. थाने में जुर्माने की राशि जमा करने के बाद आरोपी ने ASI के पास जाकर उसे चाकू मार दिया.

घटना शनिवार शाम की है, जब क्राइम ब्रांच थाने के सामने एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस ASI श्रीराम दुबे को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया.

Advertisement

दरअसल, ट्रैफिक ASI श्रीराम दुबे की ड्यूटी नो पार्किंग से गाड़ियां उठाने वाली क्रेन में लगी हुई थी. शनिवार दोपहर को ज्योति टॉकीज के पास आरोपी हर्ष मीणा की नो पार्किंग में खड़ी बाइक और अन्य वाहनों को ट्रैफिक पुलिस की क्रेन उठाकर क्राइम ब्रांच थाने पर ले आई.

भागने की कोशिश पर पकड़ा गया

आरोपी हर्ष मीणा क्राइम ब्रांच थाने पहुंचा और जुर्माने का पैसे लेने चला गया. थोड़ी देर बाद वापस आकर हर्ष मीणा ने पहले तो जुर्माने के रुपये जमा किए और इसके बाद क्रेन के पास खड़े ट्रैफिक ASI श्रीराम दुबे को पेट में चाकू मार दिया.

इसे भी क्लिक करें --- नोएडा में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

चाकू मारने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन क्रेन के साथ मौजूद अन्य लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर हमले की वजह जानने में जुटी है क्योंकि पहले उसने जुर्माना जमा कर दिया था तो फिर चाकू मारने की जरूरत क्यों पड़ी? इसके अलावा पूछताछ के दौरान आरोपी भी अलग-अलग जवाब दे रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »