नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करता था सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल, जांच के बाद गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि पीड़ित छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. छानबीन के दौरान पुलिस ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. और आरोपी की करतूत सामने आ गई.

Advertisement
जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया

aajtak.in

  • अनूपपुर,
  • 26 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 60 वर्ष है. वह लंबे समय से इस अपराध को अंजाम दे रहा था. कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने पीटीआई को बताया कि पीड़िताओं (सभी कक्षा 11 की छात्राएं) की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई.

Advertisement

छानबीन के दौरान पुलिस ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की. पुलिस अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि स्कूल की छह सदस्यीय आंतरिक शिकायत समिति से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया. एसएचओ अरविंद जैन ने आगे बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का प्रयोग या हमला) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »