यूपी: मनचलों ने खेत में खींचकर लड़की से की छेड़छाड़, नाबालिग ने कीटनाशक खाकर दी जान

8वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की मासूम लड़की ने गांव के कुछ युवकों की छेड़छाड़ से परेशान होकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि लड़की अकेले घर से बाहर अस्पताल दवा लेने के लिए निकली. तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे खेत में खींच लिया फिर उसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो बनाया.

Advertisement
14 साल की लड़की ने किया सुसाइड (प्रतिकात्मक फोटो) 14 साल की लड़की ने किया सुसाइड (प्रतिकात्मक फोटो)

मुकुल शर्मा

  • बुलंदशहर ,
  • 02 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST
  • 14 साल की लड़की ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
  • युवकों की छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने दी जान
  • मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

यूपी के बुलंदशहर में एक 14 साल की मासूम लड़की ने कीटनाशक जहर खाकर अपनी जान दे दी. लड़की अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थी. तभी रास्ते में गांव के तीन युवकों ने लड़की को खेत में खींच लिया उसके साथ छेड़छाड़ की और वीडियो बनाया. इससे परेशान होकर लड़की ने घर में रखा कीटनाशक जहर खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने तीन मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

पुलिस का आरोप है कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में परिजनों द्वारा शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया. अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है.  

14 साल की लड़की ने की आत्महत्या

जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव जखेता की रहने वाली 14 साल की छात्रा ने 31 अगस्त की देर शाम को जहर खाकर अपनी जान इसीलिए दे दी क्योंकि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था. गांव वालों का कहना है कि अक्सर ये मनचले गांव की लड़कियों को तंग करते रहते हैं. कई बार इन्हें सामझाने की भी कोशिश की गई लेकिन ये नहीं माने.

Advertisement

पोस्टमार्टम किए बिना कर दिया अंतिम संस्कार 

लड़की के पिता अजब सिंह गुरुग्राम में नौकरी करता हैं. गांव के लोगों ने बेटी के मारने की खबर दी थी. जिससे वो परेशान हो उठा और 31 अगस्त की रात को ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया. अजब सिंह ने गांव के ही सोनू, गोलू और योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है, वारदात की जानकारी मिलने के बाद से गांव में पुलिस भी तैनात है.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 

इस घटना पर सीओ गोपाल सिंह की मानें तो मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो खुद पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया और उनकी तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »