श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नाम पर बना दूसरा ट्रस्ट, लोगों से ऐंठ रहे थे पैसे

मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव की शिकायत के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें एक भगवताचार्य भी शामिल हैं.

Advertisement
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट (फोटो-uptourismgov) श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट (फोटो-uptourismgov)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST
  • ट्रस्ट के नाम पर दूसरा ट्रस्ट बनाने का मामला
  • जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव की शिकायत पर FIR
  • भगवताचार्य समेत 13 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव की शिकायत के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इनमें एक भगवताचार्य भी शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

गोविंद नगर पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, 13 लोगों ने कथित रूप से लोगों को गुमराह करने और अपने पैसे ऐंठने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के समान नाम के एक ट्रस्ट का गठन किया. पुलिस ने कहा कि शिकायत श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा के सचिव कपिल शर्मा ने दर्ज कराई थी.

Advertisement

 

आरोप है कि कथित तौर पर आरोपी व्यक्तियों ने लोगों को गुमराह करने और श्री कृष्ण जन्मस्थान में निर्माण गतिविधि के लिए चंदा इकट्ठा करने के लिए श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण नाम से एक ट्रस्ट बनाया, जबकि 1944 में बनी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मंदिर के नवीनीकरण का काम कर रही है.

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं, 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखा) सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल मामले की पड़ताल चल रही है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement