MP: इंदौर में 400 नकली रेमडेसिविर के साथ एक शख्स गिरफ्तार

आरोपी का संबंध पीथमपुर की एक फार्मा कंपनी से भी निकला है. अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने क्या किसी को इससे पहले इंजेक्शन बेचे तो नहीं हैं.

Advertisement
पुलिस ने जब्त की नकली दवा की खेप पुलिस ने जब्त की नकली दवा की खेप

रवीश पाल सिंह

  • इंदौर,
  • 15 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST
  • आरोपी के पास से मिले 16 बॉक्स
  • सभी बॉक्स से 400 इंजेक्शन बरामद हुए

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला इंदौर शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. इंदौर में बीते दिनों रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए मारामारी की तस्वीरें भी सभी के सामने थीं. लेकिन ऐसे में अब मुनाफाखोर इसका फायदा उठाने की जुगत में लग गए हैं. इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप को इंदौर में बेचने की कोशिश में था. क्राइम ब्रांच ने विनय त्रिवेदी नाम के शख्स को खंडवा रोड से गिरफ्तार किया.

आरोपी के पास से 16 बॉक्स बरामद किए गए हैं. एक बॉक्स में 25 वायल थे. वहीं 16 बॉक्स में कुल मिलाकर 400 वायल निकले. एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो यह इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है.

आरोपी का संबंध पीथमपुर की एक फार्मा कंपनी से भी निकला है. अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने क्या किसी को इससे पहले इंजेक्शन बेचे तो नहीं हैं. वहीं ड्रग कंट्रोलर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इसे बाजार में बेचने से पहले किसी तरह की रिसर्च भी की गई है या नहीं. 

Advertisement

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर फिलहाल कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इंदौर में ही सामने आए हैं और इंदौर में ही कोरोना से ही सबसे ज्यादा मौत हुई है.

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »