महाराष्ट्र: मासूम को गर्म तवे पर किया खड़ा, झुलस गए पैर, सौतेली मां पर आरोप

पीड़ित मासूम के मामा ने बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उसने कहा कि उसके भांजे को सौतेली मां ने गर्म तवे पर खड़ा किया, जिसके कारण उसके पैर झुलस गए और पिछले कुछ दिनों से उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Advertisement
 प्रतीकात्मक चित्र प्रतीकात्मक चित्र

पंकज खेळकर

  • मुंबई ,
  • 27 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST
  • सौतेली मां पर मासूम को गर्म तवे पर खड़ा करने का आरोप
  • मासूम के दोनों पैर बुरी झुलस गए
  • कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक सौतेली मां पर आरोप लगा है कि उसने 9 वर्षीय मासूम को गर्म तवे पर खड़ा कर दिया, जिसके चलते उसके दोनों पैर बुरी झुलस गए. मासूम बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुलढाणा ज़िले के जवलाबाजर के 9 वर्षीय मासूम का झुलसे हुए पैरों वाला फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें मासूम के पैर के तलवों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह बच्चा अपनी सौतेली मां के साथ रहा रहता था. लेकिन किसी बात से नाराज होकर उसने मासूम को गर्म तवे पर खड़ा कर दिया. 

मासूम के मामा ने दर्ज कराई शिकायत

इस बाबत पीड़ित मासूम के मामा ने 26 दिसंबर को बुलढाणा के बोरखेड़ी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उसने कहा कि उसके भांजे को सौतेली मां ने गर्म तवे पर खड़ा किया, जिसके कारण उसके पैर झुलस गए और पिछले कुछ दिनों से उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल अभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन उसके दोनों पैरों के तलवे बुरी तरह झुलस गए हैं. अभी वह चल फिर नहीं सकता. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

पुलिस न दर्ज किया मामला 

वहीं, पुलिस ने पीड़ित बच्चे के मामा की शिकायत के आधार पर आरोपी सौतेली मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »