UP: जमीन विवाद में भाला मारकर चचेरे भाई की हत्या, वीडियो वायरल

शाहजहांपुर से जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े भाला मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर,
  • 19 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST
  • जमीनी विवाद में चचेरे भाई की हत्या
  • खेत में भाला मारकर की हत्या
  • पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े भाला मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस का कहना है कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement

भाला मारकर शख्स की हत्या

यह घटना शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव बरीवरा की है. हत्या की असल वजह सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बताई जा रही है. गांव के रहने वाले साहब सिंह और निर्मल सिंह आपस में चचेरे भाई है, जिनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह साहब सिंह खेत पर गन्ने की छिलाई कर रहा था. उसी दौरान निर्मल सिंह भाला लेकर खेत पर पहुंचा और दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई इसके बाद निर्मल सिंह ने अपने भाई साहब सिंह की भाला मार कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

जमीनी विवाद पर चचेरे भाई की हत्या

परिजनों का कहना है कि जमीन का विवाद पिछले लंबे समय से चल रहा था. कई बार पुलिस में शिकायत की गई.  लेकिन इस मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया. पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभियुक्त फरार हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी. 

Advertisement

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले पर एएसपी संजीव कुमार बाजपेई का कहना है कि सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसमें मुख्य आरोपी निर्मल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »