रांची में चार कश्मीरी युवकों को पीटा, शहर छोड़ने की धमकी देकर लगवाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से चार कश्मीरी युवकों को पीटे जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर कुछ स्थानीय लोगों ने कश्मीरी युवकों की पिटाई की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए.

Advertisement
रांची में चार कश्मीरी युवकों की पिटाई का मामला दर्ज हुआ रांची में चार कश्मीरी युवकों की पिटाई का मामला दर्ज हुआ

सत्यजीत कुमार

  • रांची ,
  • 11 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST
  • रांची में कश्मीरी युवकों की पिटाई
  • हथियार के बल पर 4 कश्मीरी युवकों को पीटा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से चार कश्मीरी युवकों को पीटे जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि हथियार के बल पर कुछ स्थानीय लोगों ने कश्मीरी युवकों की पिटाई की और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए. इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद चारों युवक दहशत में हैं. 

Advertisement

हथियार के बल पर कश्मीरी युवकों को पीटा  

हाथीखाना में रहने वाले कश्मीरी युवक बिलाल अहमद, शब्बीर अहमद और वसीम अहमद के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की. साथ ही इन्हें जल्द से जल्द शहर छोड़ने की धमकी भी दी गई. शहर न छोड़ने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया. इस घटना के बाद से युवक डरे हुए हैं. पीड़ित युवकों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.  

पुलिस को दर्ज कराई शिकायत

इन युवकों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित बिलाल अहमद ने बताया कि 20 सालों से वो डोरंडा इलाके में किराए के मकान पर रह रहे हैं और ठंड के मौसम में कश्मीर से ऊनी कपड़े लाकर रांची में बेचते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछ स्थानीय लोगों का व्यवहार इनके प्रति बदल गया है और रोज इन्हें धमकी दी जा रही है और कई बार मारपीट भी की गई.

Advertisement

कश्मीरी युवकों को शहर छोड़ने की धमकी  

कश्मीरी युवकों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार के दिन सोनू नाम के युवक ने हथियार के बल पर उनके साथ मारपीट की.  इस दौरान उनसे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगवाए. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया भी. थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीरी युवकों की शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »